बाढ़ से गंभीर हो रही असम की स्थिति, करीब पांच लाख लोग प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Businesstoday
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। लगभग पांच लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए। ब्रह्मपुत्र सहित राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे जल का स्तर और बढ़ सकता है। वहीं, उदलगुरी जिले के तामुलपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
