बलूचिस्तान में बाढ़, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latestly
बलूचिस्तान में आई बाढ़ के बीच राहत कार्यों में लगे पाकिस्तानी सेना के एक हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूटा। हेलिकॉप्टर में कमांडर 12 कॉर्प्स, लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज समेत 6 अधिकारी सवार थे। पाकिस्तान के डीजी इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बाढ़ में अब तक 127 लोगों की मौत हुई। लगभग 13,000 घर पूरी तरह से नष्ट हुए या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
