केंटकी में बाढ़, 25 लोगों की मौत, 50 हेलिकॉप्टर और 100 बोट रेस्क्यू में लगीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के केंटकी में बाढ़ के चलते 25 लोगों की मौत हुई। मृतकों में एक ही परिवार के 4 बच्चे भी शामिल हैं। करीब 50 हेलिकॉप्टर और 100 बोट से रेस्क्यू किया जा रहा है। बारिश के चलते बिजली सप्लाई बाधित हुई। 25,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हुई। कई जगह सड़कें बहीं। निचले इलाकों में बसे लोगों को अब अपने घर बह जाने का डर सताने लगा है।
