12 फीट लंबे मगरमच्छ से लड़ता दिखा फ्लोरिडा का शख्स, सामने आया वीडियो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: f10news
फ्लोरिडा का एक व्यक्ति अमेरिका के थोनोटोसासा झील में 12 फीट लंबे मगरमच्छ के साथ लड़ता दिखा। चमत्कारिक रूप से, वह पानी के नीचे हुई लड़ाई में बच भी गया। मीडिया ने उस व्यक्ति की पहचान जुआन कार्लोस ला वर्डे के रूप में की। ला वर्डे के चेहरे और सिर पर चोटें आईं। उनकी खोपड़ी और सिर पर आई चोटों के लिए अस्पताल में छह घंटे लंबी सर्जरी की गई।
