फ्लॉसी है दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
ब्रिटेन की 26 साल की बिल्ली फ्लॉसी का नाम 'दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली' के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। फ्लॉसी का जन्म दिसंबर 1995 को हुआ था। उसकी उम्र 26 साल 329 दिन है। बिल्लियों की औसत आयु 15 साल होती है। फ्लॉसी की उम्र की तुलना अगर इंसान से करें तो यह 120 साल जितनी होगी। उसका 27वां जन्मदिन दिसंबर में मनाया जाएगा।
