भारत में पहली बार रोटा, एडिनो व नोरो वायरस की एकसाथ जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत में पहली बार रोटा, एडिनो और नोरो वायरस की जांच एक साथ संभव होगी। ये तीनों वायरस बच्चों में डायरिया का मुख्य कारण हैं, जो कई बार जानलेवा बन जाते हैं। बता दें, नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और कोलकाता स्थित राष्ट्रीय हैजा और आंत्र रोग संस्थान के वैज्ञानिकों ने लंबे समय की खोज के बाद इनकी एक साथ जांच की तकनीक तलाशने में सफलता मिली है।
