पहली बार विदेश में किसी युद्धाभ्यास में भाग लेंगी भारतीय महिला फाइटर पायलट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर पायलट पहली बार देश के बाहर किसी युद्धाभ्यास में भाग लेंगी। वह जापान में युद्धाभ्यास में भारतीय दल का हिस्सा होंगी। तीन महिला पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी जल्द ही युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए जापान रवाना होंगी। इससे पहले फ्रांसीसी वायु सेना के अलावा भारत आने वाली विदेशी सेनाओं के दलों के साथ इन महिला पायलटों ने युद्धाभ्यास किया था।
