1978 के बाद पहली बार ताजमहल की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में यमुना नदी के वाटर लेवल में गिरावट हुई। अब यमुना का पानी यूपी के आगरा-मथुरा में बाढ़ का रूप ले रहा। यमुना का पानी आगरा में ताजमहल तक आ चुका है। 1978 के बाद पहली बार यमुना नदी का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंच गया है। आगरा में वर्ष 1978 में बाढ़ आई थी, तब स्तर 508 था। उस समय ताजमहल की दीवार पर पानी पहुंचा था।