जयशंकर पहुंचे न्यूयॉर्क, कोरोना से जुड़े सहयोग पर होगी बातचीत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से अमेरिकी दौरे पर है। उनका ये 5 दिनों का दौरा 28 मई तक जारी रहेगा, जिसमें वह कोरोना से जुड़े सहयोग को लेकर बात करेंगे। बता दें अपने दौरे की शुरुआत में फिलहाल भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। इस दौरान विदेश मंत्री की अमेरिकी लीडर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ वैक्सीन खरीदने को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
