जासूसी के आरोप में विदेश मंत्रालय का ड्राइवर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: edules
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया। उस पर जासूसी का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को जवाहरलाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया। वह पैसों के बदले पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं और दस्तावेज मुहैया कराता था। वह जिस व्यक्ति को जानकारी देता, वह पूनम शर्मा या पूजा के नाम से जुड़ा था। यह मामला हनीट्रैप का माना जा रहा है।
