लुकआउट नोटिस के कारण बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रोके गए एमनेस्टी इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the news minute
एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल को आज बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रोके गए। आकार अमेरिका के लिए उड़ान भरने वाले थे। सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। वहीं आकार पटेल के मुताबिक, नोटिस की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्हें पता भी नहीं कि नोटिस क्यों जारी किया गया। बकौल पटेल, अधिकारियों ने मुझे जाने नहीं दिया, जिससे मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई।
