असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का 91 वर्ष की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का उम्र संबंधी लंबी बीमारी के बाद कल शाम गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। भूमिधर बर्मन 91 वर्ष के थे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एक बयान में सरकार की तरफ से कहा गया कि उनके पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।
