अंडमान निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अंडमान निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार हुए। उन्हें पोर्ट ब्लेयर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। तलब किए जाने के बाद वह जांच में शामिल हुए। स्थानीय अदालत ने जमानत याचिका खारिज की थी। आरोप है कि 21 वर्षीय महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उनके घर बुलाया गया था। जहां नारायण सहित शीर्ष अधिकारियों ने उसका लड़की का गैंगरेप किया था।
