पूर्व पुलिस महानिदेशक बोले- घाटी में कश्मीरी पंडितों को दी जाए हथियार चलाने की ट्रेनिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कश्मीर में कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कश्मीरी पंडितों को हथियारों की ट्रेनिंग देने की पैरवी की है। एसपी वेद ने कहा- घाटी में कश्मीरी पंडित समुदाय अल्पसंख्यक है और आतंकियों के निशाने पर रहता है। इसलिए आतंकी हमलों से बचाव के लिए इन पंडितों को भी हथियारों की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए और इनके लिए सुरक्षा समितियां भी बनाई जाए।
