गुजरात दंगा मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के चर्चित पूर्व आईपीएस अफसर संजीव भट्ट को फिर गिरफ्तार किया गया है। इस बार गिरफ्तारी अहमदाबाद की अपराध शाखा द्वारा मंगलवार को की गई। यह गिरफ्तारी गुजरात दंगा मामले में की गई है। अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच के मुताबिक, संजीव भट्ट की गिरफ्तारी, कुछ दिन पहले गिरफ्तार की गई सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व विवादित आईपीएस अधिकारी आर बी श्रीकुमार की गिरफ्तारी से ही जुड़ी हुई है।
