बंग बंधु की हत्या में शामिल पूर्व सैन्य अधिकारी मजीद को हुई फांसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बंग बंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या में शामिल बांग्लादेश सेना के एक पूर्व अधिकारी को बीती रात फांसी दे दी गई। इस हत्या के दोषी पूर्व कैप्टन अब्दुल माजिद को लगभग 45 साल फरार रहने के बाद इसी मंगलवार ढाका से गिरफ्तार किया गया था। बांग्लादेश के संस्थापक बंग बंधु की हत्या 1975 में एक तख्ता पलट अभियान में हुई थी। जिसमे अब्दुल मजीद के साथ सेना के कई अधिकारी शामिल थे।