परमबीर सिंह को अदालत ने किया फरार घोषित, फ्लैट के बाहर चिपकाया नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
वसूली के एक मामले में फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को अब यहां की एक अदालत ने भी फरार घोषित कर दिया है। जुहू स्थित उनके फ्लैट के बाहर एक नोटिस चिपकाया गया है। हालांकि उनके वकील का कहना है कि वह इसलिए छुपे हुए हैं, क्योंकि मुंबई पुलिस से उनकी जान को खतरा है। वह 48 घंटे के भीतर सीबीआई या कोर्ट में पेश होने के लिए तैयार हैं।
