अभी भी लापता हैं पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह; कहां हैं, किसी को नहीं पता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी कार मिलने समेत कई मामलों में घिरे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का अभी भी कुछ पता नहीं है।सिंह मई से ही लापता हैं और उन्हें ट्रेस करने की एजेंसियों की तमाम कोशिशें नाकाम रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके देश से भागने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।