को-लोकेशन घोटाला मामला: एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को-लोकेशन घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है। चित्रा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली की एक कोर्ट ने शनिवार को चित्रा को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया। बता दें सीबीआई की एक टीम ने चित्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह गिरफ्तार की गईं।
