पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का दावा- इन दिग्गजों से बेहतर हैं बाबर आजम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने टीम के मौजूदा बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है, 'बाबर देश के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम, वकार यूनुस, जावेद मियांदाद और यूनिस खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से बेहतर हैं। बता दें बाबर आजम मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां उनको तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। आज वे दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं।