पूर्व खिलाड़ियों ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, हर बॉल पर हाथ सैनिटाइज करना होगा मुश्किल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
खिलाड़ियों-स्टाफ की सुरक्षा को लेकर 14 दिन के क्वारैंटाइन समेत ICC ने कई नए नियम बनाए हैं। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चौपड़ा, इरफान पठान समेत कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैच में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हर बॉल पर हाथ सैनिटाइज करना मुश्किल होगा।' उन्होंने कहा, 'आईसीसी के कई सारे नियम खिलाड़ियों के लिए खेल को मुश्किल कर सकते हैं। क्रिकेट उलझनों भरा हो जाएगा।'