टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। उनका मुंबई के पास महाराष्ट्र के पालघर में एक्सीडेंट हुआ। अधिकारियों के अनुसार, वह मर्सिडीज कार से गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे और रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के समय कार में ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।