रामविलास पासवान और तरुण गोगोई मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 2021 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। कर्नाटक के पैरा-एथलीट केवाई वेंकटेश को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने पैरा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस श्रेणी में उन्होंने दुनियाभर में रिकॉर्ड मेडल हासिल किए।
