अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को अस्पताल से मिली छुट्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Prabha Sakshi
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल से रविवार को छुट्टी मिल गई, जहां उनका संक्रमण का इलाज चल रहा था। पूर्व राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरविन मेडिकल सेंटर से सुबह करीब आठ बजे छुट्टी मिली। अधिकारियों ने बताया 75 साल के क्लिंटन को मंगलवार को एक संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संक्रमण का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है।
