दिल्ली में पुराने सीमापुरी इलाके में आग लगने से चार लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में आगजनी में चार लोगों की मौत हुई। आग आज सुबह लगी है। आगजनी कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई। सभी मृतकों के शव इमारत की छत पर मिले। अंदेशा है कि सभी अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागे होंगे। और वहां फंस गए होंगे। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
