रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: patrika
महाराष्ट्र के रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में चार की मौत हो गई। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि रेत से भरा डंपर एक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
