x

चंबा में एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा जले, एक की हालत गंभीर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

हिमाचल प्रदेश के चंबा में तीसा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक मकान में आग लगी। घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। मकान चुराह तहसील के करातोट गांव के निवासी मुहम्मद रफी का है। घटना में मुहम्मद रफी, उनके बेटे जैतून और समीर व बेटी जुलेखा की मौत हो गई। पत्नी थुना गंभीर रूप से घायल हुई।