पटियाला में आईजी और एसएसपी समेत चार अफसर हटाए गए, हिंदू संगठनों का पटियाला बंद आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
खालिस्तान विरोधी मार्च के बाद पंजाब सरकार ने पटियाला के आईजी राकेश अग्रवाल और एसएसपी नानक सिंह को हटाया। अब मुखविंदर सिंह छीना नए आईजी और दीपक पारिख नए एसएसपी होंगे। सिटी एसपी को हटाकर वजीर सिंह खैहरा को लाया गया। डीएसपी अशोक कुमार भी हटाए गए। सीएम ने चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी वीके भावरा की अगुआई में अफसर तलब किए और हाई लेवल इंक्वायरी के आदेश दिए।
