दिल्ली में सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@Ani
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में आज एक चार मंजिला इमारत गिरी। मलबे से एक व्यक्ति बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवम् बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि मलबे में काफी लोग दबे हैं। मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां पहुंच गई हैं। मलबे में दो बच्चों समेत कई लोग दब गए हैं। कुछ गाड़ियों के भी दबे होने की बात कही जा रही है।
