दिल्ली में नाइजीरियाई महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित; अब देश में 9 मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tribune india
देश में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या बढ़कर 9 हुई। दिल्ली में बुधवार को एक नाइजीरियाई महिला संक्रमित पाई गई। देश में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई यह पहली महिला है। उसे बुखार और शरीर में चकत्ते हैं। उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले दिल्ली में 2 नाइजीरियाई नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में अब तक 4 और केरल में 5 मामले दर्ज हुए।
