अफ्रीका में फ्रेडी तूफान से 400 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
अफ्रीका के 3 देश मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में आए तूफान फ्रेडी के चलते 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 700 लोग घायल हुए हैं। करीब 88 हजार लोग बेघर हो गए। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने गुरुवार को क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से मुलकात की। इस दौरान उन्होंने देश में 14 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
