फ्रांसीसी गोताखोर ने डीप डाइविंग में 7वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के लगाया गोता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फ्रांसीसी गोताखोर अरनॉड जेराल्ड ने डीप डाइविंग में अब तक का सबसे गहरा गोता लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड सेट किया। उन्होंने करीब 393 फीट की गहराई की डीप डाइविंग की। इस दौरान उन्हें 3 मिनट 34 सेकंड का समय लगा। अरनॉड ने ये कारनामा बिना किसी ऑक्सीजन सिलेंडर के किया। अमूमन गोताखोर पानी के अंदर ज्यादा गहराई तक जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।
