संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमैनुएल मैक्रों ने किया पीएम मोदी के बयान का समर्थन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें उच्च स्तरीय सत्र में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है। एससीओ में व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समय युद्ध का नहीं है। मोदी ने यह बात रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर कही।
