फ्रांस के स्पाइडरमैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आधे घंटे में चढ़ गया 42 मंजिला इमारत पर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: amar ujala
शनिवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर से फ्रांस के स्पाइडरमैन कहे जाने वाले एलेन रॉबर्ट को गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल रॉबर्ट स्काईपर टॉवर पर बिना किसी अनुमति और सुरक्षा उपकरण के केवल आधे घंटे में 500 फीट और 42 मंजिला बिल्डिंग के शीर्ष पर पहुंच गए. उनके इस कारनामे को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और नीचे उतरने पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया.
