फ्रांसीसी महिला ने 17 महीने जेल में अवैध रूप से रखने का आरोप लगाकर भारत सरकार से मांगा हर्जाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
यूएन के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह के समक्ष 66 वर्षीय फ्रांसीसी महिला ने दावा किया कि उसे भारत में अवैध रूप से 1 साल से अधिक समय तक जेल में बंद रखा गया। अब उसने भारत सरकार से हर्जाना मांगा। मैरी-एमानुएल वेरहोवेन 2015 में बौद्ध धर्मस्थलों की यात्रा पर भारत आई थीं। इस दौरान उसे 17 माह तक तिहाड़ जेल में रखा गया। उसकी याचिका पर मानवाधिकार समूह ने भारत को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।
