इस शैक्षणिक सत्र से यूजी और पीजी प्रोग्राम में आपदा प्रबंधन विषय की पढ़ाई होगी अनिवार्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी का सपना है कि 2030 तक देश को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सुरक्षित करना है। इस लिहाज से शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अब यूजी और पीजी प्रोग्राम में आपदा प्रबंधन विषय की पढ़ाई अनिवार्य होगी। इसके लिए मॉडल पाठ्यक्रम तैयार किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने 18 विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों की टीम के साथ मिलकर ये मॉडल पाठ्यक्रम तैयार किया है।
