नित्यानंद कैलासा के लिए दे रहा वीजा, मुफ्त फ्लाइट और रहने-खाने का ऑफर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यौन शोषण का आरोप झेल रहे नित्यानंद ने कैलासा के लिए पर्यटकों को 3 दिन का वीजा देना शुरू किया। वहां जाने के लिए यात्रियों को पहले ऑस्ट्रेलिया जाना होगा और इसके बाद यात्री प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट गरुड़ के जरिए नित्यानंद के देश जा सकते हैं। नित्यानंद ने कहा कि सभी पर्यटकों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था मुफ्त होगी। उसने 1 लाख लोगों से कैलासा आने को कहा।
