तिहाड़ में ही होगा दोषियों का अंतिम संस्कार, परिजनों का दावा करने से इंकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तिहाड़ की जिस जेल नंबर 3 में निर्भया के दोषियों को फांसी दी गई है, वहीं पर उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा, क्योंकि खबरें हैं कि दोषियों के परिजनों ने शवों पर दावा करने से इंकार कर दिया है। हालांकि जेल प्रशासन दोषियों के कपड़े और सामान परिजनों को जरूर सौंपेगा। दूसरी ओर निर्भया के माता-पिता ने 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में मनाने की बात कही।
