मध्य प्रदेश के मंडला में खराब सड़क के लिए गडकरी ने मांगी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
जबलपुर-मंडला नेशनल हाईवे के काम से नाखुश केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खराब सड़क के लिए माफी मांगते हुए कहा, 'अगर गलती है तो इसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए। यहां 400 करोड़ रुपए की लागत से 63 किलोमीटर का टू लेन रोड बन रहा है, इससे संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने कहा, 'नया टेंडर निकालो। जल्दी ये रोड अच्छा और पूरा करो। अभी तक आपको जो तकलीफ हुई है, इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं।'
