झारखंड में आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, 12 आरोपियों की तलाश में पुलिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news track live
झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने लड़की का मुंह बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों की संख्या 12 के करीब बताई जा रही है। हालांकि, करीब 6 युवकों ने ही गैंगरेप किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
