गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व भगवानपुरिया पर हो सकता है हमला, गृह मंत्रालय की चिट्ठी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया पर कोर्ट में पेशी के दौरान हमला हो सकता है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर अलर्ट किया। बताया गया कि इनपुट के अनुसार दविंदर बंबिहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर कोर्ट की कार्रवाई के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया पर जानलेवा हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।
