गैंगस्टर सुरेश पुजारी फिलीपींस में गिरफ्तार, लाया जाएगा भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक और चर्चित चेहरे गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस में गिरफ्तार किया है। सुरेश पुजारी पर मुंबई में करीब 2 दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2007 में सुरेश पुजारी देश छोड़कर भाग गया था। महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों में वांटेड अपराधी को भारत निर्वासित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पुजारी को 15 अक्टूबर को पकड़ा गया था और अब वह पुलिस हिरासत में हैं।
