x

अचुतापुरम में फैक्ट्री में गैस लीक, तबीयत बिगड़ने पर महिला कर्मचारी पहुंचाई गईं हॉस्पिटल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ANI

आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में एक फैक्ट्री में गैस लीकेज होने के कारण वहां काम कर रही कुछ महिलाएं बीमार हुईं। 100 से अधिक कर्मचारी अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना शाम 7 बजे के आसपास घटी। फैक्ट्री में मौजूद अन्य सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।