विशाखापट्टनम की कंपनी में गैस लीक, 200 महिला कर्मियों की बिगड़ी तबीयत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv
विशाखापट्टनम में अच्युतापुर स्थित पोरस लेबोरेटोरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गैस लीक होने से 200 महिला कर्मचारी बीमार हुईं। गैस लीक होने के कारण महिलाओं को चक्कर और उल्टियां होने लगी। पीड़ित महिलाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर एसपी ने कहा कि अभी सभी महिलाओं की तबीयत में सुधार है।
