सोनीपत में यमुना में गैस पाइपलाइन फटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bhaskar
सोनीपत में यमुना में गैस की पाइपलाइन लीक हो गई। गांव घसौली के पास गैस लीक होते ही यमुना से पानी के बवंडर उठने लगे। यह देख आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन ने तुरंत पुलिस की टीमें मौके पर भेजी। मौके के हालात देखते हुए तुरंत पानीपत रिफाइनरी से बात की गई। जिसके बाद पहले गैस का प्रेशर कम कराया गया।