सूरत में तापी नदी में पानी छोड़ने के लिए खुले उकाई बांध के गेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
उकाई बांध के कैचमेंट एरिया और महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण उकाई बांध में लगातार हो रही पानी की आय से प्रशासन सतर्क हुआ और बांध के 9 दरवाजे खोल 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सूरत और तापी जिला कलेक्टर ने किनारों को गांवों के सतर्क रहने के लिए कहा है। अधिकारी हालातों पर लगातार नजर रख रहे हैं।
