अनुष्का को गावस्कर का जवाब- मेरा कमेंट विराट की प्रैक्टिस को लेकर, कुछ भी भद्दापन नहीं था
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, 'मैंने अपने कमेंट में सिर्फ विराट की प्रैक्टिस की कमी के बारे में कहा था। इसमें कुछ भी भद्दापन नहीं था। मैंने विराट कोहली की नाकामी के लिए अनुष्का को ब्लेम नहीं किया। मेरे शब्दों को गलत तरीके से मोड़ तोड़कर पेश किया गया है। मैं अनुष्का और विराट से कहता हूं कि एक बार मेरे क्लिप को ध्यान से सुनिए'।