तेलंगाना में 'गे' कपल ने धूमधाम से की शादी, अभी रजिस्टर्ड नहीं हुई शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
तेलंगाना में एक गे कपल ने 10 साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी की। इन्हें तेलंगाना का पहला शादीशुदा समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है। 31 वर्षीय सुप्रियो चक्रवर्ती और 34 वर्षीय अभय डांग ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने शादी करवाई, जो खुद एलजीबीटीक्यू समुदाय से हैं। शादी अभी रजिस्टर्ड नहीं हुई है। इस शादी में दोनों के माता-पिता भी शामिल हुए।
