गर्मी की वजह से बिहार के इस शहर में लगाई गई 'धारा 144', 22 तक सभी सरकारी स्कूल बंद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों बिहार में आसमान से आग बरस रही है. लू की वजह से पिछले 2 दिनों में 113 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लू से प्रभावित होने वाले 100 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. वहीं बिहार में गया जिले के जिलाधिकारी ने लू के कहर को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है. इसके अलावा लू की वजह से बिहार के सभी सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 22 जून तक बंद रहेंगे.
