गायत्री प्रजापति की हालत बिगड़ी, बीते दिन ही हुई है उम्र कैद की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा पाए गायत्री प्रसाद प्रजापति की तबीयत बिगड़ी। उसे शुक्रवार को सजा सुनाई गई। कोर्ट के निर्णय से गायत्री प्रसाद प्रजापति को सदमा लगा और रात भर वह जेल में सो नहीं सका। शनिवार सुबह डाक्टरों के पैनल ने उसकी जांच की। डॉक्टरों ने जेल में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित कई टेस्ट किए थे। गायत्री प्रसाद प्रजापति केजीएमयू में अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
